KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया विधानसभा क्षेत्र के बसई गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र के बसई के गांवों में रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदाताओं से घर घर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से चर्चा में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि देश प्रदेश में सभी विभागों में भ्र्ष्टाचार चरम पर हैं। बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता। किसानों को खाद, बिजली, सिंचाई के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ता हैं। पेपरलीक ने छात्रों का भविष्य अंधकार में कर दिया है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं। यह जनता के साथ अन्याय है जो भाजपा की सरकार कर रही हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों, दलितों,छात्राओं एवं महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं, कानून व्यवस्था चौपट हैं। दतिया का उप चुनाव सेमी फाइनल हैं, हमें अत्याचारी सरकार को उखाड़ कर 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाना है। वरिष्ठ नेता अवधेश नायक ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं से आंख मूंद रही हैं। मंडियों में किसानों को खुलेआम लुटा जा रहा है, उन्हें फसल बेचने पर नगद भुगतान नहीं मिलता। वरिष्ठ नेता सतेंद्र खरे ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भोपाल में रहते हैं, वह दतिया में चुनाव लड़ने आए हैं, उनसे मिलने भोपाल जाना पड़ेगा। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दतिया में रहते हैं, आपके जांचे परखे हुए हैं, उनके दरबाजे हमेशा जनता के लिए खुले हैं। आप सब एकजुट होकर कांग्रेस को अपना समर्थन दें।
Comments
Post a Comment