KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया मां विजय कली पीठ मंदिर की चढ़ौती का प्रबंधन प्रशासन के अधीन होने के बावजूद मंदिर परिसर में साफ-सफाई और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी श्रद्धालु स्वयं निभाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने मंदिर की चढ़ौती पर नियंत्रण तो कर लिया, लेकिन व्यवस्थाओं के संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई।
बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर और आसपास की साफ-सफाई का कार्य आमजन और श्रद्धालु अपने स्तर पर करते हैं। इससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मंदिर की आय का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधाओं, नियमित सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं पर किया जाए तथा इसके लिए स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

Comments
Post a Comment