दतिया बिजली के खंबो को चोरों ने बनाया निशाना।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया बिजली के खंबो को चोरों ने बनाया निशाना, 5 खंबो के तार काटकर ले गए अज्ञात चोर* सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बाजनी में देर रात की घटना। *अज्ञात चोर प्रकाश नगर से ग्राम बाजनी के बीच लगे 5 खंबो के तार काटकर ले गए।* घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह लगी जब लोगों ने खंबो से तार कटे देखे। *बिजली पोलों के तार कटने से आसपास के कई गांवों में बिजली का संकट खड़ा* हो गया है। चोर रात के अंधेरे में 5 खंबों से हजारों रुपये के तार काटकर ले गए। *फिलहाल स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग और पुलिस को दे दी हैं।*

Comments