KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।* विशाल रैली के दौरान हजारों की संख्या में *कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे,* जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। *इस शक्ति प्रदर्शन में कई दिग्गज कांग्रेस नेता भी प्रमुखता से शामिल हुए।* शहर में करीब एक किलोमीटर लंबा कार्यकर्ताओं का जुलूस देखने को मिला, *जिसने मुख्य मार्गों का रुख करते हुए माहौल में चुनावी हलचल तेज* कर दी है। कार्यकर्ताओं के इस अभूतपूर्व उत्साह को आगामी *चुनाव के लिहाज से पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।*
Comments
Post a Comment