दतिया एनडीपीएस के बच्चों की अनूठी अपील - वोट अवश्य दें

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया अंकल आंटी वोट दो , सारे काम छोड़ दो - डाॅ.आलोक सोनी 
 एनडीपीएस के बच्चों की अनूठी अपील - वोट अवश्य दें


दतिया  / लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एनडीपीएस के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अनूठा अभियान चलाया। डाॅ. आलोक संस्थान के तत्वावधान में न्यू दतिया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने माता-पिता और अभिभावकों से 30 जुलाई को मतदान करने की दिल से अपील की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के मतदाता जागरूकता अभियान के स्टार कैंपेनर रहे  इंटरनेशनल अवार्ड विजेता डाॅ.आलोक सोनी  ने कहा  -- सभी बच्चे अपने अपने मम्मी - पापा , दादा - दादी , बुआ -- फूफा , मामा - मामी को आग्रह करके वोट डलवाने हेतु मतदान केन्द्र अवश्य भिजवायें । युवा ही देश का भविष्य हैं। आपका एक वोट न सिर्फ सरकार चुनता है, बल्कि लोकतंत्र को भी मजबूती देता है। निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर कार्ड सहित 12 पहचान पत्र मान्य किए गए हैं। सभी मतदाता इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र लेकर निष्पक्ष और निर्भीक होकर , अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अंकल आंटी  वोट  दो , सारे काम छोड़ दो  " स्कूल परिसर से शुरू हुए इस अभियान में बच्चों ने हाथों में *"अंकल आंटी वोट दो, सारे काम छोड़ दो"* की तख्तियां लेकर संदेश दिया कि लोकतंत्र के इस पर्व में हर वोट जरूरी है।
संस्थान की प्रमुख *श्रीमती संध्या सोनी* के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने दादा-दादी, मामा-मामी, बुआ-फूफा से विशेष आग्रह किया कि वे 30 जुलाई को अपने सभी काम छोड़कर पहले वोट डालने जाएं।
इस अवसर पर महिमा राजा, रजिया बानो, रूबीराजा बुन्देला, श्यामलाल प्रजापति, तनु प्रताप सिंह गौर, रिंकी कुशवाहा, कीर्ति जाटव, प्रियंका शर्मा, आराधना शर्मा, निशा पटवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बच्चों की इस पहल को अभिभावकों और आमजन ने खूब सराहा।

Comments