दतिया राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में दतिया कांग्रेस का प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में दतिया कांग्रेस का प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की


दतिया।दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात दतिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किला चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता किला परिसर पर जुटे।यहां से रैली निकालकर कोतवाली किला चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीएमओ के बाहर नीट पेपर लीक, भ्रष्टाचार और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरना दे रहे थे। आरोप है कि उन्हें गिरफ्तार कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक गंभीर मामला है और देशभर में बेरोजगारी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। उन्होंने ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने और केंद्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।इस दौरान प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा सहित में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments