KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्राधन संपादक साहिल खान
*महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा शहर में मनचलों पर कार्यवाही हेतु निर्भया को किया एक्टिव।*
*शहर में महिलाओं एवं छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु शहर के स्कूलों, पार्कों एवं बाजार में महिला पुलिस को सिविल ड्रेस मे किया तैनात मजनुओं पर होगी कड़ी कार्यवाही।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये एवं महिलाओं पर होने बाले अपराधों पर रोक लगाने के लिये कड़े कदम उठाये जा रहे हैं, इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देश में शिवपुरी में निर्भया टीम को जिले मे सतर्क किया गया है।
शहर में मनचलों एवं महिलओं के साथ सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ करने बालों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा निर्भया को निर्देशित किया गया है, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस मे शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों एवं बाजार में तैनात किया है, जो मनचलों एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर अपनी पैनी नजर रख रही है।
इसी क्रम मे आज दिनांक 24.07.2026 को निर्भया टीम की महिला पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में वीर सावरकर पार्क में तैनात थीं एवं मनचलों पर नजर बनाकर रखीं थी, इसी बीच कुछ आवारा मनचले पार्क में आये एवं पार्क मे आई बालिकाओं व महिलाओं पर बुरी नजर से देखते हुये अभद्र व्यवहार करते हुये पार्क मे घूम रहे थे। इसी पर से निर्भया टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये तुरंत थाना देहात की मोबाइल को बुलाकर मनचलों को गिरफ्तार किया एवं थाने ले जाया गया, थाना देहात पुलिस द्वारा उक्त मनचलों पर बैधानिक कार्यवाही की गयी है।
Comments
Post a Comment