थाना यातायात शिवपुरी एवं आरटीओ शिवपुरी द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्कूल बसों/वाहनों का निरीक्षण किया गया।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
*प्रदेश में संचालित 10 दिवसीय “विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 11/07/2026 को थाना यातायात शिवपुरी एवं आरटीओ शिवपुरी द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईस्टर्न हाईट स्कूल की कुल 09 स्कूल बसों/वाहनों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर 07 स्कूल बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹20,000 की चालान राशि वसूल की गई।*
प्रदेश में नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बसों एवं अन्य वाहनों द्वारा विद्यार्थियों का सुरक्षित परिवहन किया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तथा बस चालकों की लापरवाही, तेज गति एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में दस दिवसीय विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में थाना यातायात शिवपुरी एवं आरटीओ शिवपुरी द्वारा स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों एवं केंद्रीय मोटर वाहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है तथा कमियां पाए जाने पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है।
आज की कार्रवाई में थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव एवं उनकी टीम ने आरटीओ शिवपुरी के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से ईस्टर्न हाईट स्कूल की बसों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुल 09 स्कूल बसों की चेकिंग की गई, जिनमें से 07 बसों में विभिन्न कमियां जैसे रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रविष्टियों का उल्लंघन, यातायात संकेतों का उल्लंघन, बिना नेम प्लेट, खराब टायर, स्टेपनी खराब होना, क्लीनर का बिना बैज होना आदि पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹20,000 का समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही बस संचालक द्वारा सभी बसों के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।स्कूल बसों पर की गई कार्यवाही में यातायात पुलिस ने तीन दिन में 95000 जुर्माना वसूल किया।


Comments
Post a Comment