*दतिया विधानसभा उपचुनाव नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी नहीं बनाने से भाजपा में बगावत*.

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

डा.भूपेन्द्र विकल
*दतिया*। भाजपा का दतिया विधानसभा चुनाव में चोकाने बाले निर्णय।35बर्ष से राजनीति कर रहे वरिष्ठ नेता,पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी न बनाकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया। घोषणा के बाद से ही भाजपा में बग़ावत खुलकर सामने आई है। विगत दिवस   नरोत्तम मिश्रा के एक हजार से अधिक समर्थन सड़कों पर आकर जुलूस की तरह नारे बाजी करने लगे, कुछ व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी, भाजपा जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारे बाजी की ओर ग्वालियर -झासी हाईवे जाम रात भर लगा रहा,हंगामा होता, पुलिस कर्मियों से झड़प होती रही, पत्थराव भी हुआ, पुलिस कर्मी,,कुछ समर्थक घायल हो गए , 8किलो मीटर तक जाम लगा रहा,पुलिस ने यातायात मार्ग को परिवर्तित कर वाहनों को निकलवाया, हजारों वाहनों में बैठे नागरिक बेहद परेशान होते रहे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष महेश गुलवानी सहित आधा दर्जन पदाधिकारियों, पार्षदों ने लिखित में इस्तीफा दे दिया।
आज सुबह से ही पुनः विरोध आरंभ हो गया है। भाजपा के कार्यकताओं की मांग है कि नरोत्तम मिश्रा को ही प्रत्याशी बनाया जाए।
नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन फार्म ख़रीद लिया था, उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे थे। चुनावी जनसभाओं में अपनी पुरानी गलती के लिए माफी मांग रहे थे।
अभी तक 23 चुनाव में खड़े होने बाले प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म ख़रीद लिया है,4 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म दाखिल किया है.
आज शनिवार है ,इसलिए अन्य प्रत्याशी नामांकन फार्म दाखिल करेंगे। कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। भाजपा नरोत्तम मिश्रा के नाम की घोषणा कर सकती है इस तरह के राजनैतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

Comments