KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। डॉ. आलोक संस्थान के तत्वावधान में को 255 वाँ डॉ.सीकर स्मृति मासिक कविता पर्व का आयोजन , न्यू दतिया पब्लिक स्कूल , ठण्डी सड़क, दतिया के परिसर में , शाम 6 - 00 बजे किया जायेगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश की जानी मानी गीतकार डाॅ.मधुलिका सिंह भदौरिया ग्वालियर उपस्थित रहेंगी । अध्यक्षता संस्थान चेयरमैन प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. आलोक सोनी करेंगे । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कु.सीमा सिंह जी , एम डी ,बसुन्धरा ग्रुप ,झांसी तथा अतिथि शायर के रूप में प्रसिद्ध शायर दिलशेर दिल उपस्थित रहेगे । कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि मनीराम शर्मा करेंगे ।
Comments
Post a Comment