दतिया एसडीओपी दतिया के नेतृत्व में सीएपीएफ एवं कोतवाली पुलिस बल ने प्रमुख बाजार एवं बस्तियों में किया पैदल मार्च।*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र के दिनारा रोड स्थित प्रमुख बाजार एवं बस्तियों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) एवं पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करने का संदेश दिया गया। साथ ही निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Comments
Post a Comment