भाजपा के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने विभिन्न क्षेत्रों के घर-घर संपर्क कर जनता से मांगा आशीर्वाद ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

 
दतिया  भारतीय जनता पार्टी के  उपचुनाव के प्रत्याशी  आशुतोष तिवारी ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में घर-घर संपर्क कर जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने तथा कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने की अपील की। संपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर श्री आशुतोष तिवारी का स्वागत किया और भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता घर-घर संपर्क में शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा मतदाताओं से कमल के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। 
*भाजपा हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी है*
भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने घर-घर पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दतिया का समग्र विकास भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याण, विकास और सुशासन के लिए कार्य कर रही है। अब समय है कि दतिया की विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के समय जनता के बीच नहीं आती, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहती है। भाजपा की सरकारों ने गरीब, किसान, महिला, युवा और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि दतिया के विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं, रोजगार के नए अवसरों और जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भाजपा की विजय आवश्यक है।
*दतिया को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायेंगे*
भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने घर-घर संपर्क के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और स्थानीय विषयों पर भी चर्चा की। श्री तिवारी ने सभी की बात गंभीरता से सुनी और भरोसा दिलाया कि जनता के विश्वास और सहयोग से दतिया को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। घर-घर संपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दतिया की जनता विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देकर ऐतिहासिक विजय दिलाएगी।



Comments