KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया। दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषक विश्राम गृह (पूर्वी भाग), दतिया स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 113, 117 एवं 118, मिट्टी परीक्षण केन्द्र, मंडी प्रांगण स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 115 तथा कृषि उपज मंडी कार्यालय स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 111 एवं 107 का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं, मतदान कक्ष की व्यवस्था, विद्युत, रैम्प, शौचालय, साफ-सफाई सहित निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथानिर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

Comments
Post a Comment