KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण.*
दतिया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 के उपनिर्वाचन को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने शुक्रवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना कक्ष, मतगणना सामग्री वितरण एवं प्राप्ति स्थल, पार्किंग व्यवस्था, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वानखड़े ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बरसात की संभावना को ध्यान में रखते हुए परिसर में वॉटरप्रूफ टेंट, जल निकासी एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूर्व से ही उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment