दतिया उपचुनाव: *संगठन दिलाएगा जीत या स्टार प्रचारकों की चमक करेगी कमाल?*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान दतिया उपचुनाव: *संगठन दिलाएगा जीत या स्टार प्रचारकों की चमक करेगी कमाल?* भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, बूथ प्रबंधन से लेकर स्टार प्रचारकों तक हर मोर्चे पर मुकाबला तेज।
दतिया। विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन और स्टार प्रचारकों के दम पर चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। एक ओर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाताओं तक पहुंच बनाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े नेताओं की सभाओं और जनसंपर्क अभियानों से चुनावी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव में स्टार प्रचारक माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन अंतिम जीत मजबूत संगठन, प्रभावी बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। ऐसे में दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जीत का सेहरा मजबूत संगठन के सिर बंधेगा या फिर स्टार प्रचारकों की चमक चुनावी बाजी पलटेगी।

Comments