दतिया चुनावी मंच पर दिखी राजनीतिक सौहार्द की तस्वीर, जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी मिले गले

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सभा के पास से गुजर रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को पटवारी ने रुकने का इशारा किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए गले मिलकर राजनीतिक शिष्टाचार का परिचय दिया। कुछ देर हुई सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद दोनों अपने-अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए। इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चुनावी मुकाबले के बीच नेताओं की यह मुलाकात लोकतांत्रिक मर्यादा और आपसी सम्मान का संदेश देती नजर आई।

Comments