भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अवधेश नायक का विराम, बोले– फिलहाल जाने का कोई विचार नहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरस।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस नेता अवधेश नायक के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं पर उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से स्थिति स्पष्ट की है। आज मंगलवार जारी वीडियो संदेश में अवधेश नायक ने कहा कि उनका फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में जाने का कोई विचार नहीं है और इस संबंध में चल रही खबरें भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह उनके बड़े भाई जैसे हैं। भाजपा में शामिल होने की जो चर्चाएं चल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। नायक ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उनका भारतीय जनता पार्टी में जाने का कोई मन नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। उनकी नाराजगी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से टिकट प्रचलन को लेकर थी जिस कारण में ना तो नामांकन में शामिल हुआ और ना ही कांग्रेस की आमसभा में शामिल हुआ। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अवधेश नायक के भाजपा नेताओं से मुलाकात और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। अब उनके इस वीडियो संदेश के बाद इन चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।

Comments