KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने रविवार को दतिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया*
*- भाजपा की डबल इंजन सरकार, दतिया के विकास, उन्नति और प्रगति की 100 प्रतिशत गारंटी है*
*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के साथ दतिया को भी आत्मनिर्भर बनाएंगे*
*- भाजपा कार्यकर्ता को अवसर देती है, कांग्रेस में राजा-महाराजा चुनाव लड़ते हैं*
*- श्री आशुतोष तिवारी*
दतिया, 26/07/2026। दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने रविवार को दतिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों नुनवाह, कुडराया, कटीली सहित दतिया के वार्ड नंबर 3, 5, 6, 30 एवं 34 में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाएं की एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान के साथ बसई में आयोजित जनसभा में भी सहभागिता की। इससे पहले वे मां पिताम्बरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे तो वहीं दतिया में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ का कार्यक्रम सुना एवं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेष की डबल इंजन सरकार दतिया के विकास, उन्नति और प्रगति की 100 प्रतिशत गारंटी है। भाजपा ने हर क्षेत्र और हर वर्ग का विकास किया है। दतिया भी ढाई वर्षों से विकास के लिए तरस रहा है, अब अगले ढाई वर्षों तक दतिया में विकास की गंगा बहाना है।
*देश में आत्मनिर्भरता आई है अब दतिया में भी लाना है*
भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आत्मनिर्भरता आई है। देश कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन चुका है। आज चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है, युवाओं के लिए बड़े-बड़े उद्योग स्थापित कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब दतिया को भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया जाएगा। दतिया में भी युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार, स्वरोजगारों का सृजन कराया जाएगा, ताकि यहां के युवाओं को नौकरी के लिए कहीं बाहर न जाना पड़ा।
*भाजपा कार्यकर्ताओं को अवसर देती है, कांग्रेस राजा-महाराजाओं को*
भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका देती है। पार्टी ने इस बार मुझे दतिया विधानसभा की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्याशी बनाया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में राजा-महाराजाओं को मौका दिया जाता है। कांग्रेस में राजा-महाराजा चुनाव लड़ते हैं और जीतकर घर बैठ जाते हैं, लेकिन मैं दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। दतिया से मेरा पुराना नाता रहा है। दतिया में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के दौरान लंबे समय तक काम किया है और अब यहां सेवा करने का अवसर मिला है। आपका बेटा, भाई बनकर आपके बीच में रहूंगा और सेवा करता रहूंगा।
*ये चुनाव दतिया के विकास का चुनाव है*
भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि यह चुनाव दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास, उन्नति और प्रगति का चुनाव है। दतिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों से विकास का पहिया रूका हुआ है, लेकिन अब अगले ढाई वर्षों तक यहां पर कई विकास के कार्य कराना है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में पहले भी कई विकास के कार्य हुए हैं, अब बचे हुए कार्यों को भी कराना है। भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को गांव-गांव में जनता का भरपूर आशीर्वाद एवं स्नेह मिल रहा है। वे भी लोगों के स्नेह से अभिभूत होकर उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment