*भारत विकास परिषद् शाखा दतिया द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान *भारत विकास परिषद् शाखा दतिया द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित*
दिनांक 18 जुलाई 2026 (शनिवार) शांतिनिकेतन विद्यापीठ बड़ौनी में आयोजित परिषद् परिवार के द्वारा गुरु बंधन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को भव्य एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन परिषद् के सह सचिव सोम दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं परिषद् परिवार के वरिष्ठ सदस्य शंकर सहाय गुप्ता ने अपने प्रेरक उद्बोधन में बच्चों को अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान, समर्पण और संस्कार की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष संजीव नहार की अध्यक्षता में विद्यालय के प्राचार्य अमर यादव विशिष्ट अतिथि तथा डॉ. अनुराग साँवला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सह संयोजक डॉ. रमेश चंद गुप्ता ने सभी अतिथियों, परिषद् परिवार के सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत सभी बच्चों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर 12 शिक्षकों तथा 17 मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया गया। परिषद् परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सम्माननीय सदस्यों, अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Comments