“मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी” – प्राचार्य, डॉ. अनिल कुमार दुबे

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी दतिया शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय दतिया में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहन हेतु, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता को स्वीप के रूप मे जाना जाता है। स्वीप देश में मतदाता शिक्षा मतदाता जागरूकता का प्रचार – प्रसार करने मतदान की जानकारी देने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि दतिया जिला निर्वाचन 2009 से मतदाताओं को जागरूक करने निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी जानकारी देने की दिशा में कार्य कर रहा है । उक्त विचार विद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार दुबे ने व्यक्त किये। स्वीप का लक्ष्य निर्वाचन के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देना और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके दतिया में सही मायनों मे सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है । मतदाता साक्षरता को ज्यादा से ज्यादा बढ़वा देना है, जिससे एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी हो। विद्यालय मे स्वीप प्लान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बहुत बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया और चार्ट, पोस्टर,तैयार किये। जिनको समस्त स्टॉफ सदस्यों एवं छात्राओं द्वारा देखा गया। छात्राओं ने आश्वत किया कि हम अपने आभिभावकों और समाज मे नागरिकों को स्लोगन के माध्यम से मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करेगें। विद्यालय के स्वीप प्रभारी श्रीमती इति कंचन एवं श्री नरेन्द्र शर्मा द्वारा छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन श्री विकास शुक्ला द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

Comments