KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया एसडीओपी दतिया ने कोतवाली थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।*
*मतदाताओं से निर्भय, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।*
दतिया उपचुनाव के दृष्टिगत एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली दिनेश राजपूत द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदाताओं से संवाद किया गया। इस दौरान मतदाताओं को भयमुक्त एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की गई। उन्हें समझाइश दी गई कि यदि कोई व्यक्ति किसी प्रत्याशी या दल के पक्ष में मतदान करने हेतु दबाव, प्रलोभन अथवा धमकी देता है, तो इसकी सूचना तत्काल सी-विजिल (cVIGIL) ऐप, डायल-112, निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस अधिकारियों को दें। साथ ही मतदान के दिन बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध धन या शराब वितरण अथवा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दतिया पुलिस निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Comments
Post a Comment