दतिया में कस्बा बड़ौनी में धूमधाम से निकली चुनरी यात्रा ,मां को चढ़ाई 31 मीटर लंबी चुनरी।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कस्बा बड़ौनी में धूमधाम से चुनरी यात्रा निकाली गई और बड़ी माता मंदिर पर मां को 31 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई।
कस्बा बड़ौनी में स्थित बड़ी माता मंदिर से 31 मीटर लंबी चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई जो कि नगर के मंडी तिराहा, पिरसूरा तिराहा, गुनयाना मोहल्ला, लुधियाना मोहल्ला, इमलीपुरा, हवेली के नीचे, बस स्टैण्ड, डॉ. मोदी वाली गली, शांति स्कूल, मैन बाजार, गांधी चौक होते हुए वापस बड़ी माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई जहां सभी भक्तों ने मां के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया एवं मां को 31 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। चुनरी यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Comments