KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
▪️दतिया:- शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को राजगढ़ चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क किनारे फल, सब्जी और चाट के ठेले लगाकर कारोबार करने वाले दुकानदारों को हटाया गया। कार्रवाई से नाराज व्यापारी अपनी समस्या लेकर विधायक कुँवर घनश्याम सिंह के पास पहुंचे। व्यापारियों ने ठेले लगाने के लिए स्थान उपलब्ध कराने अथवा यथास्थान कारोबार करने की अनुमति देने की मांग रखी। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी भी मौजूद रहे।
ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि सड़क किनारे ठेले लगने से यातायात प्रभावित होता है और चौराहे पर जाम की स्थिति बनती है। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। विधायक कुँवर घनश्याम सिंह ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए की जा रही कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सभी की भूमिका जरूरी है।
Comments
Post a Comment