दतिया भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण अधिकारियों को त्वरित जल निकासी एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
दतिया जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने गुरुवार को शहर एवं आसपास के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति का अवलोकन किया तथा स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री वानखड़े ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी की व्यवस्था युद्धस्तर पर सुनिश्चित की जाए तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखें, जलभराव की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करें तथा नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही, नागरिकों से भी अपील की कि वे अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Comments