खबर आपतक न्यूज़ इंडिय
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
एनडीपीएस का 22 वां श्रीकृष्ण महोत्सव 11 सितंबर को
नन्हे कन्हैयाओं की लीलाओं से सजेगा सीताराम वाटिका का प्रागंण
महोत्सव में कलेक्टर वानखडे होगे मुख्यअतिथि
*दतिया।* सर्वधर्म सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. आलोक संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में न्यू दतिया पब्लिक स्कूल का 22 वां श्रीकृष्ण महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 11 सितंबर 2026, ( शुक्रवार )को सुबह 8 बजे से किया जा रहा है।
यह महोत्सव शहर के सीताराम उत्सव वाटिका, छोटा फुव्वारा से चूनगर फाटक रोड के बीच में , ठंडी सड़क, दतिया के दिव्य प्रांगण में आयोजित होगा। महोत्सव के तहत मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता एवं श्री राधा सज्जा प्रतियोगिता रहेगी, जिसमें आधा सेकड़ा के ऊपर नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण-राधा के मनमोहक स्वरूपों में भाग लेंगे। बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, उत्कृष्ट, विशेष एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण, सम्मान समारोह, महाआरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े (IAS) उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता अनेक अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड विजेता एवं स्कूल चेयरमैन डॉ. आलोक सोनी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी हीरेन्द्र सिंह तोमर, शासकीय अधिवक्ता एड. संजय सरवरिया, सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमित अग्रवाल एवं श्री शनि शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर मिथुन महाराज उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में दतिया के सुप्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी रवि ठाकुर, दिलशेर खान 'दिल', डॉ. प्रवेन्द्र शर्मा एवं श्रीमती कल्पना चऊदा रहेंगे।
आयोजक श्रीमती संध्या सोनी (प्राचार्य), श्रीमती महिमा सोनी (डायरेक्टर) ने सभी गणमान्य जनों से , पधारकर श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूपों का आनंद लेने की अपील की है।

Comments
Post a Comment