*गौ एवं गौशाला उत्थान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक

*गौ एवं गौशाला उत्थान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न*

गौशाला संचालकों की समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ
*प्रदेश की 320 गौशालाओं में गौवंश का संवर्धन अच्छी तरह से हो रहा हैः नेहा बग्गा प्रदेश प्रवक्ता भाजपा*

*गौवंश के संवर्धन से ही राष्ट्र की संस्कृति के साथ देशबचेगा:सुखदेव बाबा खण्डवा संघ संरक्षक* 

*संघ संपूर्ण प्रदेश की गौशालााओं के संचालकों को जोड़ रहा है: राधेश्याम विश्कर्मा, प्रदेश अध्यक्ष*

*गौशाला संचालकों को अपनी मांगों के लिए एकजुट होना पडेगाः सरदार हरमीत सिंह, जिलाध्यक्ष शिवपुरी*

*भोपाल*। गौ एवं गौशाला उत्थान संघ मध्य प्रदेश के तत्वाधान गौवंश के संरक्षण एवं गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर होने वाली समस्याओं पर विगत दिवसभोपाल पाॅलीटेक्निक काॅलेज के समीप हिंदी भवन के सभा कक्ष में तृतीय प्रदेश स्तरीय गौशाला संचालकों की त्रैमासिक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ संरक्षक सुखदेव बाबा (गौशाला खण्डवा) ने की, मुख्य अतिथि भा.ज.पा. की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा थी एवं विशिष्ट अतिथि साध्वी कृष्णा दीदी (कुसमानिया देवास), विशेष अतिथि रामलखन दास जी महाराज (पोरसा मुरैना) थे। बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा (आगर मालवा) ने किया।
प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक के आरंभ में मां शारदा के चित्र पर समस्त अतिथियों ने पूजा-अर्चना करते हुए पुष्प-माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया तथा समस्त उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों को संघ का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया इसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा का पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया।
     इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने संघ की गतिविधियों के विषय में एवं बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ संपूर्ण प्रदेश की गौशालााओं के संचालकों को जोड़ रहा है, एवं इनकी समस्याओं के निदान के लिए एवं गौवंश संवर्धन के कार्य में संलग्न है। 
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मेहता, संजू पाठक प्रदेश मंत्री, रविकुमार सतना,  संभाग अध्यक्ष चंबल कृष्ण पाल सिंह भिंड, लक्ष्मीनारायण कटनी, रवि करन पटेल अनूपपुर, मनोज वर्मा बैतूल निवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम दुबे इंदौर, प्रदेश मंत्री अनुसिह राजपूत, प्रदेश सचिव भगवान सिंह गौड़, मंगू सिंह राजपूत, नवनीत सिंह, भगत सिंह गुना, पं. शंकर शास्त्री शाजापुर इत्यादि उपस्थित एक सैकडा से अधिक संघ सदस्यों ने विचार व्यक्त करते हुए, गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन, गौशालाओं में आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा शासन से मिलने वाले शासकीय अनुदान से जुडे विषयों पर विस्तार से बताया एवं गौशाला संचालकों ने अपने संभाषण में संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं, चारा-पानी की व्यवस्था अन्य आवश्यकताओं पर भी विचार व्यक्त किये साथ ही, सदस्यों ने गौशाला के सुचारू संचालन और देखभाल शासन से मिलने वाली सहायता को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये इसी दौरान  गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने तथा उपलब्ध संसाधनों के माध्यमों पर भी विचार व्यक्त किये। विशिष्ट रूप से शिवपुरी जिले के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह हातौद ने संघ के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा की संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गौशाला संचालकों को अन्य गौशाला संचालकों को जोडना चाहिए जिससे कि हमारा संघ मजबूत बनेगा और हमारी गौशालाओं की व्यवस्थाओं में आने वाली समस्याओं का निदान एकजुटता के साथ ही शासन प्रशासन के समक्ष रखने वाली मांगों मानी जायेगी, गौशाला संचालकों को अपनी मांगों के लिए एकजुट होना ही पडेगा। 
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता में अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार गौवंश के संवर्धन में विशेष रूप से कार्य कर रही है प्रदेश में 3200 गौशालाओं में गौवंश का संवर्धन बहुत अच्छी तरह से हो रहा है प्रदेश के हमारे मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जी ने गौवंश के संरक्षण के लिए 40रू. प्रति गौवंश की राशि की घोषणा की थी और वह गौशाला संचालकों को भी प्रदान की जा रही है। गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए हमारी सरकार कृत्य संकल्पित है। आपके द्वारा बताई गई गौशालाओं की व्यवस्थाओं में जो समस्याऐं आ रही है उसके लिये मैं स्वंय आपके साथ मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करूंगी और उन्हें समस्याओं को दूर करने के लिए अनुरोध करूंगी हमारी सरकार आपकी मांगों को भी जल्द ही पूर्ण करेगी। 
      महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघ के सुखदेव बाबा खण्डवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोवंश के संवर्धन से ही राष्ट्र की संस्कृति के साथ ही देश बचेगा, गोवंश की सेवा से ही हमारा राष्ट्र स्वावलंबी बनेगा, गोवंश आदिकाल से हमारे जीवन का संवर्धन कर रहा है.गो वंश के संरक्षण एवं संवर्धन कै लिए शासन, प्रशासन के लिए आगामी 17दिसबर को भोपाल में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे, इसी तरह से सम्पूर्ण देश के गोवंश प्रेमी दिल्ली में 26जनवरी से धरना प्रदर्शन करेंगे. हमारी एकजुटता से ही हम गोवंश को बचा सकते हैं.
महत्वपूर्ण बैठक के अंत में गोवंश संवर्धन एवं गौशालाओं के संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए सर्व सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया गया इसके उपरांत गौ-माता की आरती हुई और शिवपुरी के जिलाध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया । 

Comments