खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। वार्ड क्रमांक 14 के नगर पालिका पार्षद एवं भाजपा नेता अक्कू दुबे ने गुरुवार को अपना जन्मदिन बाल प्रगति वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को भोजन कराया तथा शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।
जन्मदिन के अवसर पर वृद्धाश्रम में केक भी कटवाया गया, जिसमें सभी वृद्धजन उपस्थित रहे। अक्कू दुबे ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और सभी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने वृद्धजनों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए वृद्धाश्रम को एक अलमारी भी भेंट की।
इस अवसर पर अक्कू दुबे ने कहा कि जन्मदिन पर होने वाले खर्च को यदि जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा में लगाया जाए तो इससे बढ़कर खुशी की बात नहीं हो सकती। वृद्धजनों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी वृद्धाश्रम के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करते रहेंगे और वृद्धजनों के साथ सुख-दुख में खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर बाल प्रगति वृद्धाश्रम प्रबंधन द्वारा पार्षद अक्कू दुबे का भी शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने जन्मदिन को वृद्धजनों के बीच मनाने तथा उपयोगी सामग्री भेंट करने के लिए अक्कू दुबे का आभार व्यक्त किया।
संस्था अध्यक्ष सुदीप तिवारी ने कहा कि वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाना और उनके बीच खुशियां बांटना समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है।
कार्यक्रम के दौरान शानू मिश्रा, आशु शर्मा, चंद्रकांत तिवारी, अमन तिवारी, ध्रुव तिवारी एवं रवि कसोरिया सहित वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजन उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment