खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया नया ताल मुक्तिधाम का हैंडपंप महीनों से खराब, नगर पालिका उदासीन
अंतिम संस्कार के दौरान पानी के लिए परेशान हो रहे नागरिक, करीब एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी
दतिया। नया ताल स्थित मुक्तिधाम पर नगर पालिका द्वारा लगाया गया एकमात्र हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा है। नया ताल क्षेत्र में यह प्रमुख मुक्तिधाम है, जहां उत्तरी, पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी नगर क्षेत्र के लोग अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को हाथ-मुंह धोने, कुल्ला करने सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी पानी नहीं मिल पाता। मजबूरी में लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।
नागरिकों का कहना है कि मुक्तिधाम जैसे संवेदनशील स्थान पर पानी की व्यवस्था बेहद जरूरी है, लेकिन लंबे समय से हैंडपंप खराब होने के बावजूद नगर पालिका द्वारा इसकी सुध नहीं ली जा रही है। इससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से तत्काल हैंडपंप की मरम्मत कराने अथवा वैकल्पिक जल व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Comments
Post a Comment