खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
नियमित अभ्यास करने से खेल में आता है निखार -जोसेफ बाक्सला डीएसओ
70 वीं जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन संभाग के लिए चयनित किए गए
दतिया आज 70 वीं जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग दतिया द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी विद्या मिश्रा के दिशा निर्देशन में जिला कीड़ा अधिकारी सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्टेडियम हाल में किया गया जिसमें जिले की दतिया ब्लॉक और सेवटा ब्लाक के बालक बालिका खिलाड़ियों ने भागीदारी की प्रतियोगिता के प्रारंभ में संभागीय खेल अधिकारी जोसेफ बाक्सला जी एवं वरिष्ठ खेल प्रशासक रविंद्र सत्यार्थी कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य रविंद्र सिंह सेंगर ,युवा समन्वयक संजय रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि नियमित खेल अभ्यास करने से आपके खेल में निखार आएगा और आप अनुशासन में रहकर अभ्यास करते रहे और शासन की खेल योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़े स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राम प्रकाश शर्मा और कमलेश कुशवाहा विशाल नाहर ने प्रतियोगिता संपन्न करवाएं इस अवसर पर शिवेंद्र सिंह परमार आकांक्षा सिंह अनिल यादव सुनील सिंह कुशवाह किशन सिंह विष्णु नागर अतुल चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment