*दतिया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित,स्वयंसेवकों ने समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संकल्प*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दतिया में राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला एवं पुरुष इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जय श्री त्रिवेदी की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा NSS बैज लगाकर उनका अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव तथा विशिष्ट वक्ता डॉ. एस. आर. लाहोरिया, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि NSS विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. जय श्री त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना भारत सरकार द्वारा 24 सितंबर 1969 को महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी के अवसर पर की गई थी। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। इसके पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. के. एस. लाहोरिया द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोरमा सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं स्वस्थ समाज का संदेश दिया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण डॉ. प्रतिभा पांडे, डॉ रजनी सिंह डॉ. एल.एस. शाक्य , डॉ. भावना भटनागर, डॉ ममता शर्मा ,डॉ अरविंद यादव, डॉ राममिलन केवट,
डॉ मनीष शर्मा, डॉ. राकेश पाठक , आभा गुप्ता ,अर्पित गुप्ता, पूजा सेन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक आदित्य सुहाने, प्रकृति शर्मा, रौनक ,अंशुल ,अभिषेक, खुशबू आदि उपस्थित रहे स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र “मैं नहीं, आप” की भावना के अनुरूप समाज एवं राष्ट्र की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Comments
Post a Comment