दतिया किला परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

मुझे प्रसन्नता है कि दतिया की जनता ने  घनश्याम सिंह को विधायक चुना- दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री 

दतिया किला परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत

दतिया। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि दतिया के जन मानस ने  घनश्याम सिंह को अपना विधायक चुना। 
हमारे पीसीसी अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार के नेतृत्व में और पूरे प्रदेश के हमारे कांग्रेस नेताओं को जिन्हें उप चुनाव में जो जिम्मेदारी दी गई थी उसे पूरी निष्ठा और लगन और एकजुट होकर कार्य किया।  अवधेश नायक जी जिनका दो बार टिकट कटा इसके बाद भी कांग्रेस को सपोर्ट किया, मैं उनका आभारी हूं। दतिया की जनता के प्रति आभार और माई की कृपा रही कि हम जीते।
 यह विचार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को दतिया किला परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान व्यक्त किए।  सिंह दतिया प्रवास के दौरान दतिया विधायक घनश्याम सिंह के आमंत्रण पर दोपहर भोज के लिए किला परिसर पहुंचे थे।  
 दतिया किला (प्रतापगढ़) पहुंचने पर दतिया महाराजा अरुणादित्य देव ने पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह की अगवानी कर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। 
पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह का स्वागत दतिया के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, डबरा विधायक सुरेश राजे, पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामलखन डंडोतिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने किया।
 इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री  सिंह ने शक्तिपीठ पीताम्बरा मंदिर पहुंच कर मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। 

*नीरज शर्मा के निवास पर हुआ भव्य स्वागत*- 
कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव पंडित नीरज शर्मा के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह एवं दतिया के नव निर्वाचित विधायक श्री घनश्यामसिंह का ढ़ोल ढमाकों, आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह एवं दतिया विधायक घनश्याम सिंह का साफा पहनाकर, तलवार भेंट कर, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत,अभिनन्दन किया। 
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, वरिष्ठ पत्रकार रवि ठाकुर, पार्षद मुन्ना खान, पूर्व पार्षद संतोष लिटोरिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अब्बास खान, पूर्व महासचिव आनंद शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य वनमाली पाल, नरेंद्र गुर्जर संगठन महासचिव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केपी यादव, संजू राजा परमार, संतोष चौबे, मोहन सिंह कुशवाहा, सोनू सरकार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments