खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने आई तस्वीर में मरीज बिना चादर के बेड पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का सवाल—बार-बार निरीक्षण के बाद भी व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं?
मरीजों को अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आम आदमी इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचता है, लेकिन यदि उसे बेड पर चादर जैसी बुनियादी सुविधा भी न मिले तो व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
“अगर पावर है तो शायद इससे अच्छी जगह नहीं… सब माया का खेल है भाई!”

Comments
Post a Comment