सांसद कृष्णा पटेल ने पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। चित्रकूट-बांदा सांसद श्रीमती कृष्णा पटेल ने शुक्रवार सुबह अपने पति एवं तीन बार के विधायक रहे शिवशंकर पटेल के साथ दतिया स्थित तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुबह करीब 7 बजे मंदिर पहुंचीं सांसद ने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अमृतश्वर महादेव के दर्शन कर वनखंडेश्वर महादेव का पूजन किया। सांसद सुबह 8 बजे मंदिर में आयोजित धूमावती माई की आरती में भी शामिल हुईं।

Comments