Gen-z को महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों से अवगत कराएंगी कांग्रेस- घनश्याम सिंह,विधायक

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। नई जनरेशन (Gen-z) को भारत देश की आजादी के आंदोलनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान, उनके जीवन दर्शन और आदर्शों, मूल्यों से अवगत कराने के लिए कांग्रेस बकायदा कार्यक्रम चलाएगी।इसकी शुरूआत कांग्रेस सेवादल द्वारा की जा रही हैं, प्रथम चरण में मप्र के 15 जिलों को चिन्हित किया गया है। जिसमें दतिया जिला भी शामिल हैं। गुरुवार को दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय किला परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में इस विषय पर मीडिया को जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत कक्षा 9th से कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता होगी।जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कॉर्डिनेटर करेंगे तथा 1 घँटे में रिजल्ट घोषित कर विजेता छात्रों को पुरस्कार दिए जाएंगे।प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्रों को क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। क्यूआर कोड कांग्रेस सेवादल द्वारा छात्रों को कॉलेज एवं विद्यालय स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पत्रकारवार्ता में मप्र कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक, अशोक दांगी पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत दतिया, आनन्द शर्मा, मुन्ना खां पार्षद, जिला संगठन महामन्त्री नरेंद्र गुर्जर, सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ राजा गुर्जर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केपी यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष सुरेश झा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, रामकुमार मोगिया, अभिषेक तिवारी, नीरज शर्मा, राघवेंद्र सिंह जादोंन्, गोलू कुशवाहा, अमरीश बाल्मीकि, राजा कुरैशी, काले खान आदि उपस्थित रहे।

Comments