खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक
शिवपुरी जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसके तहत दस्तावेजों और नियमों में कमियां पाए जाने पर 12 सवारी ऑटो रिक्शा जब्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में रखवाए गए हैं।
अभियान के दौरान परिवहन उपनिरीक्षक प्रवीण डावर एवं परिवहन टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 28 ऑटो रिक्शा (सवारी वाहनों) को रोककर उनके लाइसेंस, परमिट, फिटनेस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 12 सवारी ऑटो रिक्शा को मौके पर ही जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षित यातायात और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वाहन चालकों को ताकीद की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
समाचार क्रमांक 170/2026

Comments
Post a Comment