*दतिया अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट--बारिश के व्यवधान के चलते दतिया और शिवपुरी संयुक्त विजेता घोषित *
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट बारिश के व्यवधान के चलते दतिया और शिवपुरी संयुक्त विजेता घोषित
दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत दतिया और शिवपुरी के मध्य चल रहे फ़ाइनल मैच में बारिश के चलते आज के दिन का खेल नहीं हो पाने के कारण दतिया और शिवपुरी को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.
आज समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह में डी डी सी ए के अध्यक्ष दतिया विधायक श्री घनश्याम सिंह , मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य श्री दिनेश शर्मा जी ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव श्री संजय सांखला जी एवं स्वामी जी महाराज कॉलेज के संचालन श्री प्रणव ढेगुला ने विजेता ट्रॉफी एवं अन्य पुरूस्कार वितरित किए.
अपने उद्बोधन में श्री घनश्याम सिंह जी ने एमपी सी ए. के सहयोग और बदलाव की सराहना करते हुए कहा कि डी डी सी ए दतिया उनकी मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए तैयार है और हम जिले स्तर पर रूप रेखा बना कर टूर्नामेंट करेंगे जिससे ग्रामीण स्तर तक क्रिकेट का विस्तार हो और ग्रामीण क्षेत्र से भी प्रतिभाएं निकलकर आएं और उन्हें पर्याप्त अवसर प्राप्त हो सकें.
दिनेश शर्मा जी अपने विचार व्यक्त करते हुए दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संगठन की मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में डी डी सी ए दतिया सबसे मजबूत संगठन है आप लोग जिला स्तर पर आयोजन करें एम पी सी ए आपका भरपूर सहयोग करेगा. श्री प्रणव ढेगुला जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में खेल का माहौल बनाने में आदरणीय घनश्याम सिंह जी अग्रणी है और सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं हम भी खेलों में सहयोग के लिए पीछे नहीं रहेंगे.
प्रोग्राम का संचालन दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष लिटौरिया ने किया एवं आभार श्री बालकृष्ण यादव ने व्यक्त किया l
इस अवसर पर मोहन सिंह यादव, पंकज भट्ट, अनिल लिटौरिया, कामेश्वर त्रिपाठी, आशीष पविया, संजय रावत, राघवेन्द्र बुंदेला, धर्मेंद्र घनघोरिया, विशाल श्रीवास्तव, संतोष सेन, महेश चाँदवानी, सत्यनारायण शास्त्री, प्रशांत खरे, पी के सर, दीपेन्द्र पुरोहित, संतोष चौबे, के पी यादव, युवराज सिंह सहित बढ़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे l
Comments
Post a Comment