सेवा ही संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत श्री राम अनामय विद्यालय वॉलीबॉल मैच खेल सत्र का आयोजन किया गया*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सेवा ही संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत श्री राम अनामय विद्यालय वॉलीबॉल मैच खेल सत्र का आयोजन किया गया*
*शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है तो एक घंटा खेलो पर भी ध्यान दें- जोसेफ बाक्सला खेल अधिकारी*
दतिया- आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया द्वारा सेवा ही संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज 7 अक्टूबर को श्रीराम अनामय विद्यालय उन्नाव रोड पर वॉलीबॉल मैच खेल सत्र का आयोजन माननीय कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जी दिशा निर्देशन मै किया गया जिसमें लगभग 48 से अधिक छात्राओं ने वॉलीबॉल मैच खेल सत्र में भागीदारी की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय खेल अधिकारी जोसेफ बाक्सला जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य दीप्ति तिवारी ने की कार्यक्रम का संचालन युवा समन्वयक संजय रावत ने किया इस अवसर पर संभागीय खेल अधिकारी जोसेफ बाक्सला ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त करते हुए प्रोत्साहित किया और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा के शिक्षा के साथ-साथ एक घंटा प्रतिदिन खेलों का भी बच्चे अभ्यास करें खेलों से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है खेल हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है इस अवसर पर खेल समन्वयक संजय रावत ने खेल विभाग की योजनाओं के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया और कहा के फिटनेस का डोज एक घंटा रोज हर छात्र को लेना चाहिए अगर आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना है प्रतिदिन एक घंटा फिजिकल फिटनेस योग एक्सरसाइज पर अपना विशेष ध्यान दें कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के मैनेजर जितेंद्र राय जी सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर ग्राउंडमैन अखिल त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment