खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया भदौरिया की खिड़की निवासी 34 वर्षीय विपिन भूपतिया, पिता दालचंद्र भूपतिया, ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया है कि विपिन विवाहित था और उसका एक पुत्र है। उसकी शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment