खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया त्योहारों से पहले हरकत में यातायात पुलिस, सड़क से हटाया अतिक्रमण; 4 सवारी बैठाने पर बाइक जब्त
आगामी नवरात्रि और दीपावली को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। शुक्रवार को ट्रैफिक प्रभारी हिमांशु तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाकर व्यापारियों को सीमा के भीतर दुकान लगाने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं, राजगढ़ चौराहे पर नियम तोड़कर एक ही बाइक पर 4 लोग बैठाकर चलने पर पुलिस ने बाइक जब्त कर थाने भेज दी। अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया, जबकि स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

Comments
Post a Comment