*ग्राम दलीपुरा तहसील भाण्डेर जिला दतिया में संचालित स्वंय सहायता समूह में 8,20,000 फर्जी रूप से पैसे गमन का *
खबर आपतक न्यूज़ इंडिय
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*ग्राम दलीपुरा तहसील भाण्डेर जिला दतिया में संचालित सजनी स्वंय सहायता समूह एवं सोमन स्वंय सहायता समूह के अंतर्गत 1,70,000 रुपए एवं 6,50,000 रुपए बिना सदस्यों की सहमति के अप्रार्थी हेमंत दांगी पुत्र उमा चरण दांगी ने फर्जी रूप से पैसे गमन करने बाबत*
प्रार्थी गण की ओर से निवेदन निम्न प्रकार है
यह कि प्रार्थीया गण द्वारा ग्राम दलीपुरा में सजनी स्वंय सहायता समूह एवं सोनम स्वंय सहायता समूह का संचालन कर प्रार्थियागण उसके सदस्य हैं क्योंकि शासन की योजना के अनुसार एक बगिया मां के नाम योजना के तहत आप्रार्थी द्वारा 8,20,000 की राशि बिना सदस्यों की सहमति से उनके बैंक खातों से निकाल दी है और मौका पर उस राशि से ना तो फलदार पौधे खरीदे गए ना ही मौका पर पौधे लगाए गए और ना ही उक्त राशि किसी भी सदस्य दी गई स्वंय सहायता समूह के कागजों में ही पौधों का वितरण की खानापूर्ती दी की गई है जबकि जब जमीन हकीकत देखी जाए तो कहीं भी फलदार पौधे रोपे गए
(2) यह कि उक्त फर्जी बाड़े की जानकारी जब प्रार्थीया गण को हुई तो प्रार्थीया गण द्वारा प्रार्थीया गण के खातों से समूहों निकली गई राशि की जानकारी लेने हेतु राष्ट्रीय आजीविका एनआरएलएम कार्यालय पहुंची तो वहां पर पदस्थ प्रबंधक योगीयता सक्सेना से सर्वर डाउन होने की बात कह कर प्रार्थीगण को वापस कर दिया और किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई उसके बाद पुनः गुरुवार को कार्यालय पहुंची और जनपद सीईओ सुमन चक्र को अवगत कराया राशि को पुनः वापस लाने की मांग की गई तो उन्होंने रिकॉर्ड का परीक्षण करवाने का आश्वासन दिया परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई
(3) यह कि अप्राथी हेमंत दांगी जो कि समूह का संचालन करता है वह एक आपराधिक षड्यंत्र रचने एवं समूह के सदस्यों को अंधेरे में रखकर उक्त राशि निकाली गई जिसकी जानकारी होने पर नई दुनिया प्रकाश द्वारा दिनांक 5.10.2026 के अंक में पेपर में छापी गई है जिससे अप्रार्थी हेमंत दांगी द्वारा गलत तरीके से शासन के पैसों का दुरुपयोग कर अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलकर उक्त राशि में भ्रष्टाचार किया गया है शिकायत करने पर प्रार्थीयागण को संचालक द्वारा झूठी अपराध में फंसाए जाने की धमकी दी जा रही है जबकि प्रार्थीयागण द्वारा जनपद पंचायत सीईओ और पुलिस थाना भाण्डेर को इस संबंध में शिकायती आवेदन पत्र दिए गए हैं परंतु उनके द्वारा अप्रार्थी हेमंत दांगी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई ऐसी स्थिति में श्रीमान से अनुरोध है कि उक्त राशि का अप्रार्थी हेमन्त दांगी एवं अन्य कर्मचारी योग्यता सक्सेना एनआरएलएम एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा उक्त राशि का भ्रष्टाचार को बंदरबांट किया गया है इसलिए अप्रार्थी गण के विरोध कार्यवाही की जाकर इस शासकीय राशि की वसूली की जाकर उचित कार्रवाई किया जाना न्यायोचित है
अतः विनम्र निवेदन है कि प्रस्तुत आवेदन पत्र स्वीकार किया जाकर ग्राम दलीपुरा में संचालित सजनी स्वंय सहायता समूह एवं सोनम स्वंय सहायता समूह के सदस्यों के साथ निकाली गई राशि का अप्रार्थी हेमंत दांगी द्वारा किया गया भ्रष्टाचार की जांच करवाई जाकर संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों के विरोध है कार्यवाही कर शासन से निकली गई राशि की वसूली की जाने की आज्ञा प्रदान की जाए।
प्रार्थीया
रामश्री पाल,सुमित्रा पाल अहिल्या वाल्मीकि,राम सखी दोहरे सपना दांगी,अंजलि दांगी जयहिंद दांगी बिन्नू दांगी सुनीता दांगी रचना दांगी रानी दांगी महारथी दांगी सुमित्रा परिहार पार्वती बाल्मीक माहेश्वरी परिहार निवासी गांव ग्राम दलीपुरा तहसील भाण्डेर जिला दतिया मध्य प्रदेश

Comments
Post a Comment