*प्रांतीय संगीत प्रतियोगिता: तबला वादन में शिवाय तिवारी ने लहराया परचम, दतिया को दिलाया प्रथम स्थान*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*प्रांतीय संगीत प्रतियोगिता: तबला वादन में शिवाय तिवारी ने लहराया परचम, दतिया को दिलाया प्रथम स्थान*
दतिया। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर मुड़ियन का कुआं, दतिया के प्रतिभावान छात्र (भैया) शिवाय तिवारी ने अशोकनगर में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता के तबला वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शिवपुरी, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल एवं नर्मदापुरम विभागों को मिलाकर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रांतीय स्पर्धा में शिवाय ने अपनी सधी हुई लय और ताल की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। शिवाय ने जिला एवं विभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद प्रांतीय मंच तक का यह स्वर्णिम सफर तय किया है।
उनकी इस उपलब्धि में संगीत मार्गदर्शक आचार्य श्री सतीश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। शिवाय की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ऋषि कुमार पांडे सहित समस्त दीदी व आचार्यों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Comments
Post a Comment