दतिया नशे के दुष्परिणामों से एनसीसी बच्चों को कराया अवगत, एनसीसी विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प - निकाली रैली
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
हम सब ने ठाना है नशा मुक्त दतिया बनाना है - अतवल सिंह
नशे के दुष्परिणामों से एनसीसी बच्चों को कराया अवगत, एनसीसी विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प - निकाली रैली
सेवा संकल्प अभियान, मध्य निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर एवं नशा मुक्त भारत अभियान की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम
दतिया। नशा मुक्त भारत अभियान की छठवीं वर्षगांठ, मध्य निषेध सप्ताह एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत किलाचौक पर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयराम पटवा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नशा मुक्त भारत अभियान ने एनसीसी विद्यालय के विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्ति से संबंधित संकल्प पत्र एवं जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। प्रतिभागियों को स्वल्पाहार भी कराया गया।
प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की शुरुआत भले ही छोटी लग सकती है, लेकिन इसका प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का
हेल्पलाइन नंबरों का किया प्रचार-प्रसार
कार्यक्रम के दौरान नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति अथवा उनके परिजनों को सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही नशा मुक्ति के पंपलेट संकल्प एवं शपथ पत्र वितरित किए गए
शिक्षकों एवं नशामुक्ति मित्रों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान में नशामुक्ति मित्रों दीपक यादव विनय साहू कपिल शर्मा देवेंद्र शर्मा हेमंत पचौरी अन्य नशामुक्ति मित्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा “नशामुक्त परिवार–नशामुक्त समाज–नशामुक्त दतिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Comments
Post a Comment