दतिया अवैध पटाखे विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध थाना इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

           खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
    दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया अवैध पटाखे विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध थाना इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही* 

 *दो अलग-अलग स्थानों से करीब ₹60 हजार कीमती पटाखे, एक बलेनो कार जप्त कर, 03 आरोपी किए गिरफ्तार* 

 थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से करीबन ₹60,000 कीमती अवैध पटाखे और बलेनो कार भी जप्त की गई। 

 *पहली कार्यवाही* — *आरोपी के घर से अवैध पटाखे जप्त* 
दिनांक 23.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुबारक खान, निवासी मेहराम बाबा के पास, इंदरगढ़ द्वारा दीपावली पर विक्रय करने के उद्देश्य से अपने घर में अवैध पटाखे रखे गए हैं। सूचना पर थाना इंदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति पटाखों के कार्टून छिपाने का प्रयास करने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम मुबारक खान पुत्र इस्माईल खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी मेहराम बाबा के पास, इंदरगढ़ बताया। पटाखों के भंडारण के संबंध में वैध लाइसेंस मांगे जाने पर वह लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके से लगभग ₹20,000 कीमत के पटाखे जप्त किए।

 *दूसरी कार्यवाही — कार से अवैध पटाखे जप्त, बलेनो कार भी जब्त* 
दिनांक 23.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेतुआपुरा में नर्सरी के पास खड़ी एक बलेनो कार में अवैध पटाखे रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां बलेनो कार खड़ी मिली। कार में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम सौरभ साहू पुत्र हरिशंकर साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी भांडेर रोड, इंदरगढ़ तथा अतुल तोमर उर्फ सत्यम पुत्र धर्मेंद्र सिंह तोमर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम देलुआ बताए। कार की तलाशी लेने पर पीछे की सीट एवं डिग्गी में पटाखे भरे हुए मिले। पटाखों के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस द्वारा लगभग ₹40,000 कीमत के पटाखों सहित बलेनो कार को जप्त किया गया।

दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 347/26 एवं 348/26, धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।

 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्यवाहियों में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र गुर्जर, आरक्षक लक्ष्मेन्द्र चौहान, आरक्षक भानुप्रताप दुबे, सैनिक रामनिवास यादव, आरक्षक योगेन्द्र लोधी एवं आरक्षक मंजेश त्यागी की सराहनीय भूमिका रही।

Comments