खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया : मौसम खराब होने से करवा चौथ पर महिलाओं को नहीं हुए चंद्र दर्शन, रात 10:30 बजे तक चांद का इंतजार
दतिया। करवा चौथ के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। लेकिन मौसम खराब होने के कारण महिलाओं को समय पर चंद्र दर्शन नहीं हो सके। रात 10:30 बजे तक चांद दिखाई नहीं देने से व्रत रखने वाली महिलाएं चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती रहीं।
करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। हालांकि, मौसम में खराबी और आसमान में बादल छाए रहने के कारण महिलाओं को चंद्र दर्शन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। चांद के इंतजार में महिलाएं आसमान की ओर नजरें टिकाए रहीं।
Comments
Post a Comment