खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कृषि उपज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण,
किसानों को तौल,नीलामी एवं भुगतान प्रक्रिया की दी जानकारी,
दतिया/कृषि उपज मंडी समिति,एसडीएम सोनाली राजपूत, राजकुमार यादव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दतिया एवं चिमनलाल अहिरवार मंडी सचिव दतिया द्वारा मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडी में अपनी कृषि उपज विक्रय करने आए किसानों से चर्चा की तथा उन्हें मंडी में संचालित व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। किसानों को उपज की तौल, क्रमवार लाइन व्यवस्था, नंबरिंग के अनुसार अपनी बारी आने पर उपज विक्रय की प्रक्रिया, ई-ऑक्शन (ऑनलाइन नीलामी) तथा उपज विक्रय के पश्चात भुगतान की प्रक्रिया के बारे में समझाया गया।अधिकारियों ने किसानों को बताया कि मंडी में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी बारी का इंतजार करें तथा उपज की तौल, नीलामी एवं अपनी उपज का उसी दिन नगद भुगतान प्राप्त करें । साथ ही मंडी की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।निरीक्षण के दौरान मंडी में किसानों की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मंडी में लगे कैमरों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Comments
Post a Comment