दतिया रेलवे ने रास्ता बंद करने के लिए दिया दो महीने का नोटिस, परेशान रहवासी पहुंचे सांसद संध्या राय के पास।
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
रेलवे ने रास्ता बंद करने के लिए दिया दो महीने का नोटिस, परेशान रहवासी पहुंचे सांसद संध्या राय के पास।
दतिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास रामनगर डेरा, पीतांबरा विला और मिश्रा कॉलोनी के रहवासियों के आवागमन का रास्ता बंद करने की तैयारी से परेशानी बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन ने रास्ता बंद करने की कार्रवाई को दो माह के लिए स्थगित किया है।
परेशान रहवासियों ने सांसद संध्या राय से मुलाकात कर समस्या बताई। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर से मिलकर जल्द वैकल्पिक रास्ता तैयार कराने की बात कही है। रहवासियों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग तैयार होने तक रास्ता बंद किया गया तो आवागमन में भारी परेशानी होगी।
Comments
Post a Comment