दतिया भैरव जी मंदिर के पास सब्जी विक्रेताओं की व्यवस्था को लेकर स्थिति बिगडी

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया भैरव जी मंदिर के पास सब्जी विक्रेताओं की व्यवस्था को लेकर स्थिति बिगडी 

दतिया ट्रैफिक प्रभारी  हिमांशु तिवारी ने समझाइश दी
भैरव जी मंदिर के पास सड़क किनारे बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक प्रभारी  हिमांशु तिवारी द्वारा पास के पार्क क्षेत्र में स्थान उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, कुछ सब्जी विक्रेता सड़क के दूसरी ओर ही बैठकर व्यवसाय करने की बात कह रहे थे। उनका कहना था कि दूसरी जगह बैठने पर बिक्री प्रभावित हो रही है।
इसी बीच नगर पालिका के कुछ कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और संबंधित स्थान को पार्क की जमीन बताते हुए वहां से हटने की बात कही।
 कर्मचारियों द्वारा भविष्य में उक्त स्थान पर पार्क विकसित किए जाने की बात कही गई।
इसको लेकर कुछ सब्जी विक्रेताओं और हाथ ठेला संचालकों के सड़क पर एकत्र होने से यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी। सूचना पर ट्रैफिक प्रभारी मौके पर पहुंचे और विक्रेताओं से बातचीत कर स्थिति को समझाया।
ट्रैफिक प्रभारी ने कहा कि फिलहाल किसी को वहां से हटाने की बात नहीं है। सभी सब्जी विक्रेता व्यवस्थित तरीके से अपना व्यवसाय करें और सड़क पर इस तरह सामान न रखें जिससे यातायात प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि पार्क का निर्माण होने की स्थिति में उस समय नियमानुसार आगे की व्यवस्था तय की जाएगी।
समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई और सड़क पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

Comments