संत रविदास ने दिया सामाजिक समरसता एकता और धार्मिक समानता का संदेश

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया जिला दतिया सहसंपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी संत रविदास ने दिया सामाजिक समरसता एकता और धार्मिक समानता का संदेश (उपरांय-सीतापुर में संत रविदास जयंती सप्ताह का आयोजन)
दतिया - ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत द्वारा आयोजित ग्राम भारती जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों एवं पोषक ग्रामों और समविचारी विद्यालयों में संत रविदास जयंती सप्ताह जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व छात्र परिषद के प्रांतीय संयोजक पर्यावरण मित्र एवं जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय उपरांय- सीतापुर में भैया बहनों आचार्य परिवार को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की गौरवशाली संत परम्परा में संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन श्रमनिष्ठा, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने समाज में छुआछूतका विरोध किया था और समानता समरसता और एकता का संदेश दिया।संत रविदास ने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा।। यानि हमारा मन यदि पवित्र है तो सभी जगह मां गंगा के दर्शन होंगे। समाज में समानता समरसता एकता और श्रम का महत्व उन्होंने बताया। इस जन जागरुकता सप्ताह में निबंध लेखन प्रतियोगिता रंगोली श्लोगन पोस्टर निर्माण कविता लेखन, भाषण प्रश्नमंच आदि विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के, संयोजक किशोरी शरण शर्मा,अमर सिंह यादव, प्रधानाचार्य रचना दांगी आचार्य परिवार एवं भैया बहन उपस्थित रहे।

Comments