*सेवढ़ा में वकीलों ने तहसीलदारों के खिलाफ खोला मोर्चा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम स्टेनो को दिया ज्ञापन

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया जिला दतिया सहसंपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी *सेवढ़ा में वकीलों ने तहसीलदारों के खिलाफ खोला मोर्चा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम स्टेनो को दिया ज्ञापन
*सेवढ़ाअभिभाषक संघ ने तहसीलदारों की कार्यप्रणाली को लेकर शुक्रवार 4बजे को एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के न होने पर तहसीलदार राजेंद्र जाटव ज्ञापन लेने पहुंचे तो वकीलों ने लेने से मना कर दिया। अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा- ज्ञापन आप लोगों के खिलाफ है, हम एसडीएम के स्टेनो को देंगे। वकीलों का आरोप है कि तहसीलदार टेबल पर नहीं बैठते और बिना छुट्टी गायब रहते हैं। नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य कंप्यूटर पर ताश खेलते मिले, जिसका वीडियो वायरल है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे

Comments