फिजिकल पुलिस ने 20 लाख रूपये की 80.43 ग्राम स्मैक पकडी I

KHABAR AAPTAK {INDIA} सुनील नगेले शिवपुरी 20 लाख रूपये की 80.43 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपीयों को फिजिकल पुलिस ने किया गिरफ्तार शिवपुरी शहर की फिजिकल थाना ने पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से स्मैक की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के पास से 20 लाख रूपये के कीमत की 80.43 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। पकड़े गया आरोपी राजस्थान का रहने वाला हैं वहीँ दूसरा 19 साल का आरोपी शिवपुरी शहर का रहने वाला हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि एक आरोपी को चेकिंग के दौरान करबला पुल से पकड़ा था। आरोपी के पास से साढ़े आठ लाख की 35.14 ग्राम स्मैक बरामद की थी। आरोपी ने अपना नाम रामेश्वर लोधा पुत्र रामनारायण लोधा (31) बताया था। जो राजस्थान के नगदी तहसील छबडा जिला बारा का रहने वाला हैं। आरोपी मणिपुर की स्मैक को शिवपुरी सप्लाई करने बाइक क्रमांक (RJ28SU4817) पर सवार होकर आया था। फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि स्मैक के साथ एक अन्य आरोपी को बाजा घर के पास करबला रोड से पकड़ा था। आरोपी के पास से 11 लाख 50 हजार रुपए के कीमत की 45.29 ग्राम स्मैक बरामद की थी। आरोपी ने अपना नाम विकास राठौर पुत्र विष्णु राठौर (19) बताया था। आरोपी शहर के कमलागंज पुल के पास का रहने वाला हैं। आरोपी राजस्थान से स्मैक खरीदकर शिवपुरी में फुटकर बेचने के लिया लाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से स्मैक के संवंध में पूछताछ कर रही हैं।

Comments